Dark Mode
ओवरटेक करते डंपर ने ट्रक को टक्कर मारी एक जने की मौत,दर्जनभर घायल

ओवरटेक करते डंपर ने ट्रक को टक्कर मारी एक जने की मौत,दर्जनभर घायल

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ इलाके में हाईवे पर हुए भीषण हादसे में बेकाबू रफ्तार में जा रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी । रात करीब ढाई बजे हुई इस दुघर्टना में ट्रक में सवार एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दर्जनभर खेतीहर मजदूर घायल हो गये, घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नौ जनों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनमें रविन्द्र कुमार, सूरजपाल, रामश्री, अनीता, देहपाल, कांति, ओमवती, पूनम, मनीष, प्रिंस कुमार, गायत्री, हरिशंकर सिनम शािमल है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के खेतीहर मजदूरो का ट्रक खाजूवाला से डूंगरगढ़ की ओर जा रहा था,ट्रक में करीब चालीस मजूदर और उनके बीवी बच्चे शामिल थे। बीकानेर-जयुपर हाईवे पर कितासर गांव के पास पीछे की तरफ से आ रहे डंपर चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया लेकिन सामने की तरफ से आ रहे वाहन को देखकर डंपर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। दुर्घटना के दौरान ट्रक में घायल हुए मजदूरों की चीख पुकार से मौके पर हाहाकार सा मच गया। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और एंबूलेंस के जरिये श्रीडूंंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया जहां एक मजदूर की मौत हो गई,चिकित्सकों ने नौ मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हे पीबीएम होस्पीटल रैफर कर दिया। हादसे में डंपर चालक भी चोटिल हो गया मगर उसके मामूली चोटें आई है। दुर्घटना के बाद हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया,पुलिस ने दुघर्टनाग्रस्त ट्रक और डंपर को साइड में लगाकर यातायात सुचारू करवाया।
-घायलों को संभालने पहुंचे मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल
श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर हुई दुघर्टना में घायल मजदूरों को पीबीएम ट्रोमा सेंटर में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद अल सुबह मेडिकल कॉलेज प्रिसिंपल डॉ.गुंजन सोनी भी ट्रोमा सेंटर पहुंच गये और सिनियर डॉक्टर्स को भी ट्रोमा सेंटर बुला लिया। उन्होने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और ट्रोमा सेंटर के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉप को नि:शुल्क जांचे, तुरंत एक्सरे करवाने, तथा नि:शुल्क दवाएं इंजेक्शन तथा ब्लड  की उपलब्धता सहित अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!