Dark Mode
जिन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल में केरल के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी

जिन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल में केरल के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 21 साल के दानिश मालेवर ने केरल के खिलाफ शतक जड़ा। रणजी ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 26 फरवरी से शुरू हो गया, जो कि 2 मार्च तक खेला जाएगा। इस मुकाबले में केरल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई विदर्भ की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। 24 रन के स्कोर तक विदर्भ की टीम को 3 बड़े झटके लगे, लेकिन दानिश मालेवर ने करुण नायर के साथ मिलकर टीम की पारी को संभाला। दानिश ने 168 गेंदों पर शतक जड़ा और विदर्भ की टीम की मैच में वापसी कराई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!