Dark Mode
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में कौन होगा रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में कौन होगा रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। कप्तान रोहित शर्मा निजी कारणों से इस टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। ऐसे में पर्थ में उनके स्थान पर कौन ओपनिंग करेगा? ये सबसे बड़ा सवाल है। क्या अभिमन्यु ईश्वरन का डेब्यू होगा या केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। फिलहाल, ये विकल्प नजर आ रहे। शायद इसी कारण से केएल राहुल को बाकी स्क्वॉड से पहले ऑस्ट्रेलिया भेजा गया और वो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में ओपनिंग के लिए भी उतरे। लेकिन 4 रन ही उनका खेल खत्म हो गया।


ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने फिर नई पहेली खड़ी हो गई। राहुल के साथ ही रिजर्व ओपनर ईश्वरन भी फ्लॉप रहे। वो तो खाता तक नहीं खोल पाए। मेलबर्न के ग्रीन टॉप विकेट पर वो मैच की तीसरी ही गेंद पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भी अभिमन्यु नाकाम रहे थे। उन्होंने दोनों पारी मिलाकर 19 रन बनाए थे। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट की सलामी का संकट सुलझाने के बजाए उलझता दिख रहा।


केएल राहुल ने इससे पहले भी विदेशी दौरों पर ओपनिंग की है। वो ऑस्ट्रेलिया में भी ओपनिंग कर चुके हैं और उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए शतक भी ठोका है। ऐसे में सिर्फ उनका पिछला रिकॉर्ड ऐसा है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में प्लेइंग-11 में उन्हें जगह दिला सकता है। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट खेले हैं इसमें उन्होंने 187 रन बनाए हैं। उन्होंने 2015 में सिडनी में 110 रन की पारी खेली थी। इस एक शतक के अलावा राहुल ऑस्ट्रेलिया में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 7 पारियों में 61 रन बनाए हैं। इसमें 44 टॉप स्कोर है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!