Dark Mode
विधवा गंगा देवी मिला आर्थिक संबल

विधवा गंगा देवी मिला आर्थिक संबल

बाड़मेर। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। महंगाई राहत कैम्प शिव में सुवाला बालासर निवासी गंगा देवी ने भी अपना पंजीकरण कराया। उन्होने बताया महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और खाद्य तेल 1 लीटर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा के साथ इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। गंगा देवी ने बताया मुझे सरकार द्वारा मिली योजनाओं को पाकर में बहुत खुश हूं। गंगा देवी ने बताया इस महंगाई के कारण उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। इस शिविर के माध्यम से उन्हे काफी राहत मिली है। राज्य सरकार के इस प्रयास से आर्थिक संबल मिला।
एक ही स्थान पर सात योजनाओं का पंजीकरण कर त्वरित ढंग से पंजीयन का गारंटी कार्ड मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!