कार पलटने से पत्नी की मौत, पिता- पुत्र घायल
बीकानेर। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार जयपुर हाईवे पर धरती धोरा री होटल से आगे बीकानेर की तरफ आ रही एम एस यूवी कार अनियंत्रित हुई ओर फिल्मी स्टाइल में पलट गई। कार में सवार पति कैलाश सांखला , धर्म पत्नी सुमित्रा देवी और उनका पुत्र उज्वल घायल हो गया । इस दौरान मौके पर ही गम्भीर घायल हुई पत्नी सुमित्रा देवी की मौत हो गई। दोनों पिता- पुत्र घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक इनका इलाज जारी था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये लोग दिल्ली से बीकानेर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दंपत्ती अपने बेटे को बीकानेर कोई परीक्षा दिलवाने के लिए आ रहे थे। हाइवे पर धरती धोरां होटल से आगे बीकानेर की ओर अचानक अनियंत्रित होकर कार कई पलटे खा गई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इनके रिश्तेदार बीकानेर में रह रहे है। उनको सूचित किया गया। उधर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को किनारे करवाया।