Dark Mode
सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत पति गंभीर घायल*अस्पताल में इलाज जारी

सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत पति गंभीर घायल*अस्पताल में इलाज जारी

 

पीहर ढूँढ लेकर जा रही थी लेकिन सड़क दुर्घटना में हुई बीच रास्ते मे ही मौत

 
 
 चाकसू  :  के शिवदासपुरा थाना इलाके मे शुक्रवार को टोक रोड पर झुजारपुरा गांव के पास  सड़क दुर्घटना में पत्नी की मोके पर ही मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर होने पर सवाई मानसिंह  अस्पताल में भर्ती कराया गया।  थाना एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि टोक रोड पर दादनपुरा एवं शीतलामाता के बीच झुजारपुरा गांव के पास  मे दुघर्टना हुई जिसमें महिला की मोके पर ही मौत हो गई। वही  मृतक महिला चन्दलाई निवासी हंसा सैनी उम्र 40 वर्ष थी। जिसकी मोके पर ही मौत हो गई जबकि महिला के पति लालाराम सैनी के  सिर में  गहरी चोट आने से हालात गम्भीर होने के कारण एसएमएस अस्पताल में चाकसू उप जिला अस्पताल से रैफर कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दो टेक्टर ट्रॉली के ओवर टेक करने के कारण मोटरसाइकिल सवार लालाराम गम्भीर घायल हो गए था वही उनकी पत्नी हँसा की मोके पर ही मौत हो गई। 
पीहर ढूढ लेकर जा रही थी वही 
मृतक हमेशा अपने पीहर ललवाड़ी ढूंढ लेकर जाती थी ।  लेकिन टोंक रोड पर दादनपुरा  और शीतला माता के बीच सड़क दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हंसा के दो पुत्रियां एवं एक पुत्र दोनों पुत्रियों की पहले ही शादी हो चुकी थी । वही पुत्र चिंटू कक्षा 12 में पढ़ रहा है। हंसा की मौत पर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था । वही पुलिस कार्रवाई करते हुए दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जप्त करके घटना के जानकारी में जुट गई है । वहीं पुलिस का कहना है कि मृतका   के पति की  हालत गंभीर है जिसका सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज जारी है ।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!