Dark Mode
विकल्प के रूप में राजस्थान में लड़ेगी चुनाव -बृजमोहन गुर्जर

विकल्प के रूप में राजस्थान में लड़ेगी चुनाव -बृजमोहन गुर्जर

सीकर । रानोली कस्बे में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सीकर जिला अध्यक्ष बृजमोहन गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि एनसीपी राजस्थान के सैकड़ों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और मजबूती के साथ में चुनाव लड़ेगी सीकर जिले में भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जनाधार वाली मजबूत सीट सीकर विधानसभा पर मजबूती के साथ में चुनाव लड़ेगी चुनाव के लेकर बृजमोहन गुर्जर के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जनता दोनों ही पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है और विकल्प की तलाश कर रही है जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूरा करेगी और शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मिलकर चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी।रानोली कस्बे में स्थित जेके हॉस्पिटल मैं सर्व समाज एवं हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिस को संबोधित करते हुए गुर्जर ने कहा कि युवा नशा मुक्ति मुक्ति की ओर अग्रसर हो जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके इसी के साथ में युवाओं से आह्वान किया कि युवा संगठन से जुड़ कर रक्तदान शिविर प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे रचनात्मक कार्य करें जिससे समाज और राष्ट्रहित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर गुर्जर के साथ आए हुए पदाधिकारी डॉ बनवारी लाल गुर्जर प्रदेश महामंत्री देवसेना, देवसेना धोद तहसील अध्यक्ष रामनिवास गुर्जर देवसेना जिला उपाध्यक्ष दिनेश धाभाई पिपराली मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, नंदलाल सिराधना, सीकर शहर अध्यक्ष शैलेश धाभाई, रींगस अध्यक्ष मनीष गुर्जर का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर डायरेक्टर रिछपाल कुमावत, सतीश कुमावत दिनेश कुमार घीलोनिया कन्हैया लाल गुर्जर ,रणवीर सिंह ,सुरेंद्र गुर्जर , अभी गुर्जर श्रवण गुर्जर ,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!