रात्रि भृमण कर करेंगे कंबल व गर्म कपड़े वितरित : दवे
बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा बालोतरा शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में रात्रि भृमण करके असहाय व्यक्तियों क़ो कंबल व गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे। कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा निशुल्क कंबल व गर्म कपड़े वितरण का अभियान चलाया जा रहा है लेकिन कई असहाय व बेसहारा लोग हमसे संपर्क करने में असमर्थ होते है तो संस्थान सदस्य हर जगह कच्ची बस्तियों में भृमण करेंगे और इस सर्दी में कंबल व गर्म कपड़े देकर उनको राहत प्रदान करेंगे!इसके साथ ही संस्थान द्वारा उनके कच्चे आवास पर तिरपाल भी लगाए जाएंगे ताकि हर व्यक्ति तक हमारे द्वारा दी जा रही सेवाएं पहुँच सके!इसके साथ ही कोई भी जरूरत मंद व्यक्ति हमसे संपर्क करके निशुल्क कंबल ले जा सकता है।