Dark Mode
भाजपा की तानाशाही व हठधर्मिता का खुलकर करेंगे विरोध -गोदरा

भाजपा की तानाशाही व हठधर्मिता का खुलकर करेंगे विरोध -गोदरा

 
रतनगढ ।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व निवर्तमान बर्खास्त सांसद राहुल गांधी प्रकरण को लेकर पार्टी के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मिले निर्देश अनुसार आज शनिवार को पी.सी.सी सदस्य पुसाराम गोदरा ने देहात ब्लॉक कमेटी कार्यलय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। गोदारा ने पत्रकारों से कहा की हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी ने लाखों करोड़ों जो घोटाले व कौड़ियों के दाम देश की सम्पति को अडानी को बेचने जैसे प्रशन पूछ कर मानो कोई गुनाह कर दिया हो। जब एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को हाउस में सत्य बोलने से रोकने के तरह तरह के हथकंडे काम मे लिए जाए और कोई उसका विरोध करे उसकी आवाज को दबाने हेतु अनर्गल हथकंडे अपनाकर उसको रोकने की कोशिश का जो अलोकतांत्रिक कृत्य केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है, उसका पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है व करेगी।  इस अवसर पर कांग्रेस के शहर व देहात ब्लॉक अध्यक्ष तरुण चाकलाण, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, पार्टी के शहर अध्यक्ष अरविंद चाकलाण, पार्षद रामवीर राईका, मुख्तयार खान, दिनेश कुमावत, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत, महेश चन्द पुरोहित, भगीरथ खीचड़, सज्जन बाटड़, चरणसिंह कोका, जसकरण गौड़ आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!