Dark Mode
समापन समारोह आयोजित विजेताओं का हुआ सम्मान

समापन समारोह आयोजित विजेताओं का हुआ सम्मान


सीकर,मुहम्मद सादिक। राष्ट्रीय सडक सुरक्षाका समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर कमर चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह, एसई पीडब्ल्यूडी महेंद्र झाझडिया ने यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जानकारी देकर सभी को नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सबकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी बनती है कि हम यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करें। उन्होंने सड़क दुर्घटना के कारणों पर बात करते हुए कहा कि ड्राइविंग करते समय अन्य कार्य करना और मुख्य सड़क मार्गों पर बने अवैध कट दुर्घटना के बड़े कारण है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार कार्य कर रहे हैं लेकिन आमजन को बड़ी सोच रखते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करनी चाहिए तथा दूसरों को भी इस संबंध में प्रेरित करना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!