Dark Mode
देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना

देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना

 
 अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र राठौड़ ने आज पुष्कर में श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर के प्रांगण में श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर द्वारा आयोजित  रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया! 
 
महामृत्युंजय रुद्राक्षाभिषेक कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के सचिव संत दाता उमेश गिरी जी महाराज के सानिध्य में निगम अध्यक्ष राठौड ने सपत्निक जलाभिषेक कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की!
 
 निगम अध्यक्ष राठौड़ ने सपत्निक रुद्राभिषेक में मंत्रोच्चारण के साथ श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर के छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति के साथ जल अभिषेक किया! 
 
उल्लेखनीय है कि श्री दाता सेवा संस्थान जैसलमेर द्वारा भारतवर्ष की संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों से अवगत कराने तथा तीर्थ स्थलों में प्राचीन मंदिरों के दर्शन लाभ के उद्देश्य से 14 दिवसीय श्री दिव्य चेतना यात्रा निकाली जा रही है! 
 
श्री दिव्य चेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार तथा भारतवर्ष की अद्वितीय संस्कृति  एवं धार्मिक मूल्यों से आमजन को अवगत कराना है! 
 
यात्रा श्री हिंगलाज माता मंदिर जैसलमेर से प्रारंभ होकर श्री प्रयागराज तक विभिन्न तीर्थ स्थलों एवं प्राचीन मंदिरों का भ्रमण करेगी एवं दर्शन लाभ लेगी!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!