Dark Mode
फुलेरा: आमजन के सहयोग से फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन बना शुद्ध व ठण्डे पानी का स्टेशन

फुलेरा: आमजन के सहयोग से फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन बना शुद्ध व ठण्डे पानी का स्टेशन

 
-दैनिक रेलयात्री संघ एकीकृत, दैनिक रेलयात्री महासंघ, स्काउट-गाईडस व वरिष्ठ नागरिक दे रहे अपनी सेवाएं
 
 
 फुलेरा .फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में 45 दिन से चल रही जल सेवा का समापन रविवार शाम को श्रीदादू पीठाधीश्वर नरेना श्री ओमप्रकाश दास जी महाराज के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत के अध्यक्ष अशोक वासदेव ने की, कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में रेलवे पेंशनर सोसायटी अध्यक्ष आरसी वर्मा, राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष व शिक्षाविद शक्ति सिंह, महंत सत्यनारायण महाराज, रेलवे सुरक्षा बल उपनिरीक्षक राजेश सिंह, सुगनचंद वर्मा, राकेश वासदेव मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।  फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दैनिक रेलयात्री संघ एकीकृत तथा दैनिक रेलयात्री महासंघ के तत्वावधान में जनसहयोग से निशुल्क आरओ का शुद्ध व ठण्डा पानी रेलयात्रियों को पिलाया जा रहा है, वह भी उनके कोच के सामने। भीषण गर्मी के चलते ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ठण्डे पानी के लिए रेलवे स्टेशन पर भागदौड़ करनी पडती या फिर उन्हें पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पडती है। रेलयात्रियों की समस्या दैनिक रेलयात्रियों से अधिक कौन समझ सकता है, इस परेशानी व भीषण गर्मी को देखते दैनिक रेलयात्री संघ एकीकृत व दैनिक रेलयात्री महासंघ काे रेल प्रशासन से अनुमति मिलने पर तक फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठण्डे पानी की व्यवस्था सुचारू की गई। 
 
-जलसेवा की आवश्यकता 
फुलेरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर लगे वाटरकूलर्स भी आगे व पीछे की ओर लगे हुए है। जबकि फुलेरा में आने वाली लम्बी ट्रेन में मुसाफिरों को पेयजल की व्यवस्था नहीं मिल पाती। दैनिक रेलयात्री संघ एकीकृत के अध्यक्ष अशोक वासदेव ने बताया कि फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से चारों दिशाओं में रेलयात्रा हाेती है, जिसमें अजमेर, जोधपुर, रींगस, रेवाडी, जयपुर की ओर यात्रा करने वाले लोगों की सेवार्थ जलसेवा की जा रही है। फुलेरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव मात्र 2 मिनट का होता है, मुसाफिर ठण्डे पानी के भागदौड करते नजर आते है, हांलाकी रेलवे स्टेशन पर वाटर कूलर्स की व्यवस्था है परन्तु 2 मिनट के ठहराव में मुसाफिर वाटर कूलर्स तक नहीं पहुंच पाते है, इसलिए हम उन्हे उनके कोच के सामने ही शुद्ध आरओ का ठण्डा मुहैया करवाकर उनकी प्यास बुझाने का प्रयास करते है।
 
-जलसेवा के दौरान पानी की खपत
रेलवे स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक ठण्डे पानी के अभियान में दैनिक रेलयात्रीयों के अलावा व्यापारीयों व जनसहयोग से पानी की व्यवस्था की जा रही है। फुलेरा स्टेशन पर सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक लगभग 30-35 ट्रेनो का आवागमन रहता है, जिसमें जलसेवा कार्य किया जा रहा है, इसके अलावा जानकारी अनुसार वर्तमान में सभी प्लेटफार्म पर लगभग 7000-8000 लीटर पानी प्रतिदिन खपत होती है। जिसका भुगतान दैनिक रेलयात्रीयो के दोनो संगठनो की ओर से आमजन के सहयाेग से किया जाता है।
 
-जलसेवा कार्य में यह दे रहे सेवाएं
दैनिक रेलयात्री संघ एकीकृत के अध्यक्ष अशोक वासदेव, दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष विष्णु कयाल व टीम के अलावा सामाजिक कार्यकर्त्ता शक्तिसिंह, राकेश वासदेव, भंवरलाल कुमावत, श्यामलाल सैनी सहित रेलवे पेंशनर्स सोसायटी की टीम, वरिष्ठ नागरिक के लोग, सामाजिक संगठन, स्काउट-गाईडस के कैरेडस व अन्य लोग प्रतिदिन सेवाएं दे रहे हैं, इसके अतिरिक्त अवकाश के दिन अधिकांश दैनिक रेलयात्री, व्यापारीगण भी जलसेवा करके पुण्यलाभ ले रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!