27 साल बाद पत्नी से अलग हुए वुल्वरीन फेम जैकमैन
हॉलीवुड की मशहूर X Men सीरीज में लोगन/वुल्वरीन का किरदार निभाने वाले एक्टर ह्यू जैकमैन अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। ह्यू और उनकी पत्नी डेबोरा ली जैकमैन ने शादी के 27 साल बाद आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ह्यू और डेबोरा के बीच बीते कई दिनों से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आखिरकार दोनों ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। पर्सनल ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए हुए अलग
अपने सेपरेशन को लेकर कपल ने CNN को स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, 'इस शानदार मैरिज में हमें हस्बैंड-वाइफ के रूप में लगभग 3 दशकों तक साथ रहने का मौका मिला। अब हम अपने रास्ते बदल रहे हैं। हमने अपनी पर्सनल ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए सेपरेट होने का फैसला किया है।' परिवार होगा फर्स्ट प्रायोरिटी
कपल ने कहा कि यह बयान उनके सेपरेशन पर उनका एकमात्र बयान होगा। दोनों के लिए उनका परिवार ही अब सबसे बड़ी प्रायोरिटी होगा और इसे वो भरपूर प्यार के साथ संभालेंगे। डेडपूल-3 में आएंगे नजर
ह्यू इन दिनों हॉलीवुड के मशहूर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 34वीं फिल्म 'डेडपूल 3' की शूटिंग का रहे हैं। इस सीरीज की तीसरी फिल्म में डेडपूल और वुल्वरीन आपस में लड़ते हुए नजर आएंगे। यह सुपरहीरो एक्शन फिल्म 3 मई 2024 को रिलीज होगी।