Dark Mode
10.41 ग्राम स्मैक और 2600 रुपए के साथ महिला गिरफ्तार

10.41 ग्राम स्मैक और 2600 रुपए के साथ महिला गिरफ्तार

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को 10.41 ग्राम स्मैक और बिक्री से प्राप्त 2600 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला कच्ची बस्ती क्षेत्र में स्मैक की बिक्री कर रही थी। कार्रवाई के दौरान उसका कथित सप्लायर मौके से फरार हो गया।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि हरमाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। जिस पर पुलिस टीम ने गश्त और निगरानी के दौरान नींदड़ रोड स्थित भारत नगर कच्ची बस्ती से रेखा सांसी को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 10.41 ग्राम स्मैक और 2600 रुपए बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि महिला कच्ची बस्ती और आसपास की कॉलोनियों में स्मैक बेचती थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि नरेश कुमार नामक व्यक्ति महिला को स्मैक लाकर देता था। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी नरेश कुमार की तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!