जहरीला दंश लगने से महिला की मौत
नदबई । कस्बा निवासी एक महिला की जहरीला दंश लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने सीएचसी पर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का आरोप है कि कस्बा निवासी महिला शांति जाटव कस्बे में स्थित केटल फील्ड़ पर मजदूरी करने गई। इसी दौरान जहरीला दंश लगने से महिला की मौत हो गई। जहरीला दंश लगने से महिला की मौत होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल करते हुए शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने सीएचसी पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।