Dark Mode
आयुष्मान हॉस्पिटल में महिला ने दिया चार जुड़वा बच्चों को जन्म

आयुष्मान हॉस्पिटल में महिला ने दिया चार जुड़वा बच्चों को जन्म

टोंक। शहर के जेल रोड़ स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में 28 वर्षीय किरण कंवर ने रविवार सुबह चार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। चिकित्सक के मुताबिक महिला एवं उसके चारों बच्चे फिलहाल स्वस्थ बताये जा रहे है। आयुष्मान हॉस्पिटल की संचालक तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि किरण कंवर पत्नी मोहन सिंह वजीरपुर की रहने वाली है तथा किरण की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। महिला पिछले काफी समय से बच्चा नहीं लगने के कारण परेशान थी, जिसके लिए उसने कई जगह से ईलाज लिया पर सफलता नहीं मिली। डॉ. शालिनी अग्रवाल के मुताबिक दस महीने पहले किरण ने आयुष्मान हॉस्पिटल में डॉ. शालिनी अग्रवाल से परामर्श लिया, जिससे मरीज को पहली बार में ही चार अंडे बने तथा चारों ही फर्टिलाईज हो गए, इसके बाद जब सोनोग्राफी में चार बच्चों का पता चला तो मरीज को चौथे महीने में सर्वाइकल एनसर्कलेज किया गया, क्योंकि चार बच्चों की प्रेग्नेंसी में समय से पूर्व डिलीवरी होने का खतरा रहता है। अत: उससे से बचने के लिए चौथे महीने में ही उसका बचाव कर लिया गया, जिससे मरीज की डिलीवरी को 8 महीने तक बढ़ाया जा सका। करीब आठ महिने गर्भ से प्रसूता किरण को बीती रात लेबर पेन होने लगा तथा उसे लीकिंग भी हो रही थी, जिसके कारण रात को ही उसे भर्ती कर रविवार सबह 6 बजे सिजेरियन किया गया। किरण ने चारों बच्चों जिनमें दो लडक़े व दो लडक़ी को जन्म दिया तथा चारों बच्चे व प्रसूता किरण पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने आयुष्मान हॉस्पिटल पहुंचकर महिला की कुशलक्षेम पूछकर परिवारजनों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता विनायक जैन, बालकिशन, ब्रजराज शर्मा एवं नंदकिशोर सैनी आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!