Dark Mode
महिला के हुए जुड़वा बच्चे सीएचसी में महिला के हुआ प्रसव

महिला के हुए जुड़वा बच्चे सीएचसी में महिला के हुआ प्रसव

सीकर। चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। बुधवार को पिपराली गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया।  सीएचसी पिपराली के प्रभारी अधिकारी डॉ वासुदेव सैनी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। बुधवार की सुबह भैरूजी स्टैण्ड पिपराली की रहने वाली सुमन रानी को परिजन अस्पताल लेकर आए। इस पर डॉ पूजा ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और प्रसव के अस्पताल में भर्ती किया। महिला दो बच्चों को जन्म दिया। महिला का यह तीसरा प्रसव है। पहले उसके एक लड़का व लड़की हैं। इसको देखते हुए डॉ पूजा ने उसके स्वास्थ्य की सम्पूर्ण जांच की और अस्पताल में सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा व बच्चा स्वास्थ्य है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पिपराली में पहली बार ट्विीन्स (दो बच्चे) प्रसव करवाया गया है। इस कार्य में डॉ पूजा, डॉ रामनिवास, डॉ वासुदेव, डॉ राहूल, नर्सिंग स्टाफ शमशेर खान, भंवरी देवी, सुमन, परमेश्वरी, एएनएम संगीता ने सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!