Dark Mode
Agra में बंदूक दिखा कर महिला से बलात्कार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Agra में बंदूक दिखा कर महिला से बलात्कार, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुरसीकरी थाना क्षेत्र में लकड़ी काटने गई एक दलित महिला के साथ बंदूक दिखा कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि पीड़िता को यह धमकी दी गयी कि इस बारे में किसी से कुछ कहा तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

थाना फतेहपुरसीकरी के प्रभारी धर्मेंद्र दाहिया ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच करायी जा रही है और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

पिता के साथ आई पीडि़ता ने तहरीर में कहा कि वह लकड़ी काटकर लौट रही थी, कि इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरन झाडिय़ों में खींच लिया और तमंचा दिखाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!