मंड्रेला के निजी अस्पताल में महिला की मौत का मामला
रास्ता जाम और धरना प्रदर्शन के बाद बनी सहमती परिजनों ने उठाया शव
चिड़ावा . निकटवर्ती कस्बे मंड्रेला के नया बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को चूरू जिले के नोरंगपुरा गांव की महिला राजबाला (58) पत्नी सरजीत जाट की मौत मामले में मंगलवार की दोपहर को हुई प्रशासन व ग्रामीणों की बैठक में ग्रामीणों द्वारा रखी गई आठ सूत्रीय मांगों पर सहमति होने के बाद अस्पताल के सामने से धरना उठा लिया गया।ज्ञात है कि नोरंगपुरा निवासी महिला राजबाला पत्नी सरजीत जाट को मंड्रेला के एक निजी अस्पताल में सोमवार की सुबह सर दर्द की शिकायत होने पर परिजन लाये थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज प्रारंभ कर दिया था मगर शाम को चिकित्सकों ने महिला को घर ले जाने की बात कहि लेकिन परिजनों ने देखा तो राजबाला की मौत हो चुकी थीजिस पर परिवार के सदस्यों अस्पताल पर।इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार की रात्रि 9 बजे से ही अस्पताल के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मंगलवार को प्रशासन द्वारा हॉस्पिटल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जब्त की गई।शव को प्रशासन की निगरानी में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल भिजवाया गया। बीडीके अस्पताल में महिला का मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम होगा।वहीं आठ सूत्री मांगों में मेडिकल बोर्ड द्वारा बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में पोस्टमार्टम के अलावा, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी, अस्पताल की महिला चिकित्सक एवं कथित डॉक्टरो की डिग्री जांच व महिला चिकित्सक के खिलाफ 302 हत्या का मुकदमा दर्ज करने।अस्पताल के अंतर्गत आने वाले नशामुक्ति केंद्र की जांच, अस्पताल की वीडियो फूटेज को जांच में शामिल करने, सम्पूर्ण घटना की जांच तहसीलदार के नेतृत्व में करवाने व परिवार को अधिक्तम आर्थिक सहयोग दिलवाये जाने।की मांग शामिल है। इस दौरान चिड़ावा एसडीएम संदीप चौधरी,नायब तहसीलदार संजय खेदड़,चिड़ावा डिप्टी सुरेश शर्मा, बीसीएमओ डॉ.अनिल लाम्बा, पूर्व विधायक सादुलपुर मनोज न्यांगली, सादलपुर विधायक प्रतिनिधि सतीश पूनिया ,चिड़ावा सीआई इंद्रप्रकाश यादव,मंड्रेला थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर,मुकेश कुमार धंधुरी थानाधिकारी, डॉ.मनोज कुल्हरी,दामोदर निमड़,महेन्द्र पुनिया,पूर्व प.स.स.किसनलाल, प.स.स.धर्मवीर सुलखनिया,नोरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि बलकेश,पूर्व प.स.स. नरेंद्र पूनिया, महेंद्र सिलायच,सुरेश पूनिया
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।