Dark Mode
धनतेरस पर महिलाएं घर लेकर आई पीला सोना

धनतेरस पर महिलाएं घर लेकर आई पीला सोना

सवाईपुर :- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, लसाड़िया, रेड़वास, गुरवाड़ी, कुड़ी, बोर्डियास, ड़साणिया का खेड़ा, खरेड़, पिथास आदि कई गांवों में आज धनतेरस पर महिलाएं अल सुबह खदानों में जाकर पीला सोना लेकर आई | महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर पीला सोना अपने घर लेकर आए। इससे घर के आंगन व दीवारों पर पीली मिट्टी का लेप किया | महिला समता कंवर ने बताया कि अल सुबह महिलाएं खदानों में जाती है और पीली सोना को अपने घर लेकर आते हैं। इससे पूर्व महिलाएं दीपक अगरबत्ती करके पीले सोने को अपने घर पर लेकर आती हैं | वही विशेषकर लक्ष्मी पूजन के स्थान पर पीली मिट्टी का लेप किया जाता है । वही घर के आंगन व दीवारों पर भी इस मिट्टी का लेप करती है ||

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!