Dark Mode
जयपुर जिले में महिला कार्मिकों के हाथ होगी 260 मतदान केन्द्रों की कमान

जयपुर जिले में महिला कार्मिकों के हाथ होगी 260 मतदान केन्द्रों की कमान

 
- 38 आदर्श बूथ, 152 युवा मतदाता बूथ एवं 19 दिव्यांग मतदाता केन्द्रों की भी होगी स्थापना
- शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर साबित होंगे नवाचार
 
जयपुर, 15 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए एवं सभी वर्गों के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए लोकसभा चुनाव में महिला बूथ, युवा बूथ, दिव्यांग बूथ के साथ साथ आदर्श बूथ की स्थापना की जाएगी।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीलिमा तक्षक ने बताया कि जयपुर जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों में 260 ऐसे मतदान केन्द्रों की स्थापना की जाएगी जिनकी कमान महिला कार्मिकों के हाथों में होगी। वहीं, जिले में 38 आदर्श बूथ, 152 युवा मतदाता बूथ एवं 19 दिव्यांग मतदान केन्द्रों की स्थापना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हवामहल, विद्याधर नगर, सिविल लाइन्स, किशनपोल, आदर्श नगर, मालवीय नगर एवं सांगानेर विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 महिला मतदान केन्द्रों एवं शेष विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 महिला मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में युवा एवं नव मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 8-8 युवा मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनकी कमान युवा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हाथों में होगी। वहीं, एक-एक दिव्यांगजन मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है। जहां दिव्यांगजन कार्मिक मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे।

आदर्श बूथों में बिखरेगी लोकतंत्र के महापर्व की छटा
उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र 2-2 आदर्श मतदान केन्द्रों सहित जिले में कुल 38 आदर्श मतदान केन्द्रों की भी स्थापना होगी। आदर्श बूथ पर मतदाताओं को लोकतंत्र के महोत्सव की छटा देखने को मिलेगी। इन बूथों में ना केवल आकर्षक सजावट करवाई जाएगी साथ ही यहां मतदाताओं के स्वागत, पेयजल सहित बैठने के लिए समुचित इंतजाम करवाएं जाएंगे। वहीं, युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सभी मतदान बूथों पर सेल्फी पॉइंट लगाए जाएंगे। साथ ही, नव मतदाताओं को प्रथम मतदान का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!