महिला अधिकारिता विभाग,जिला उद्योग केंद्र ने महिला सशक्तिकरण योजना के बाटे पंपलेट
सवाई माधोपुर। मुख्यालय पर महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारियों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु अंबेडकर सर्किल पर बांटे पंपलेट। महिला अधिकारिता विभाग की प्रिया सहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है इसी की जानकारी एवं प्रचार प्रसार के लिए महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारियों ने अंबेडकर सर्किल स्थित कई महिलाओं को महिला सशक्तिकरण योजना से जुड़ी जानकारियों के लिए पंपलेट बांटे। प्रिया सहरिया ने कहा कि सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी को लेकर योजना से संबंधित ब्रोशर का वितरण किया गया जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा महिलाओं के सामाजिक प्रगति एवं उद्योग से संबंधित सूचनाओं के बारे में अवगत कराया गया। प्रिया सहरिया ने बताया कि इस योजना में आरएससीआईटी कोर्स, होम लोन, एवं योजना के तहत 10 लाख रुपए तक के लोन का भी प्रावधान है उन्होंने बताया कि इस योजना में महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर स्थित है जहां पर महिलाओं एवं पीड़ितों को परामर्श सुविधा दी जाती है। साथ ही विधिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। जहां पर महिलाएं कुछ दिन रुक भी सकती है महिला अधिकारिता विभाग कर्मचारी प्रिया सहरिया ने कहा कि महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए एवं इनका लाभ उन तक पहुंचाने के लिए महिला अधिकारिता विभाग, जिला उद्योग केंद्र, एवं वन स्टॉप सेंटर की ओर से यह पंपलेट वितरित किए गए जिसमें महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला उद्योग केंद्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे