Dark Mode
नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी सम्पन्न

नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी सम्पन्न

रतनगढ । गणपति शिक्षण संस्थान में वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सीमा शर्मा के मार्गदर्शन में महिला संगोष्ठी रखी गई।अध्यापन में जुटी व अन्य 50 से अधिक प्रबुद्ध महिलाओ ने भाग लिया। शुभारंभ पर योगिता स्वामी ने मातृ वन्दना प्रस्तुत की। गायत्री परिवार की महिला प्रवक्ता श्रीमती नीलम शर्मा ने भारतीय संस्कृति को विश्व व्यापी बनाने में प्रबुद्ध नारी की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। बलिवैश्व यज्ञ. स्वाध्याय, मंत्र जप, मंत्र लेखन, पुंसवन संस्कार, जन्म दिवसोत्सव, दीपयज्ञ आदि के माध्यम से सभ्य समाज के निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई। सुश्री सुधा ताम्रायत ने इतिहास की संघर्षशील महिलाओ के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सभी को राष्ट्र के लिए समय दान हेतु आवाहन किया। स्वयं को गायत्री परिवार के माध्यम से लोक मंगल के लिए समय देते रहने के संकल्प पर गायत्री परिवार की ओर से वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री सुधा ताम्रायत का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!