 
                        
        थार महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर भाग
बाड़मेर। आदर्श स्टेडियम में आयोजित थार महोत्सव एवं राजस्थान संस्कृति महोत्सव 2023 के दूसरे दिवस का शुभारंभ कच्छी घोड़ी नृत्य के साथ हुआ। जिसमें निवाई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में रंगोली, मेहंदी और मांडना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी 29 शामिल हुए। रंगोली प्रतियोगिता में भाविषा जैन मेहंदी प्रतियोगिता में जयश्री खत्री और मांडना प्रतियोगिता में अल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कार्यक्रम की अगली कड़ी में रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में 22 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें मारवाड़ दल विजेता रहा।
इस दौरान जायको राजस्थान रो प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमे महिलाओं द्वारा अपने घर से स्वादिष्ट राजस्थानी भोजन बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें जशोदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ सभी विभागीय अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।
 
                                                                        
                                                                    