इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में चिरंजीवी परिवारों की महिला
मुखिया को मिलेंगें स्मार्टफोन एवं सिम के साथ डाटाप्लान
दौसा . मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 में चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन मय इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने हेतु घोषणा की गयी थी। इस घोषणा का क्रियान्वयन 10 अगस्त से “इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के नाम से किया जा रहा है। इस योजना के प्रथम चरण में दौसा जिले की 66806 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को एक मुश्त क्ठज् के माध्यम से लाभ दिया जायेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि प्ळैल् योजनाका मुख्य उद्वेश्य राज्य की महिलाओं का सशक्त एवं डिजिटल साक्षर करना है। इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को दिये जाने वाले स्मार्टफोन की सहायता से दूर-दराज में पढ़ रही छात्रओं की सुरक्षा के साथ साथ सरकार द्वारा वंचित और कमजोर वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। साथहीराज्य सरकार द्वाराछात्रओं एवंविधवा/एकल नारी के कल्याण हेतु संचालितविभिन्न योजनाओं एवंरोजगार की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। यह योजना छात्रओं, विधवा/ एकलनारीकोस6ाक्तकरने की एक अनूठीपहलहै।इस योजना के द्वाराप्रदे6ा की माताओं, बहन-बेटियोंको डिजिटल साक्षर किया जायेगा। जिससे वे सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ ले सके एवं अपने बैंकिंग के समस्त कार्य भी स्वयं कर सके।
उन्होंने बताया कि प्ळैल् योजना के प्रथम चरण में सरकारी विद्यालयों में 9 वीं से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राएं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं (महाविद्यालय/आईटीआई/पॉलिटेक्निक) में अध्ययनरत छात्राएं, विधवा/एकल नारी पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी तहत 100 कार्य दिवस (वर्ष 2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 50 कार्यदिवस (वर्ष 2022-2023) पूर्ण करने वाले परिवार की महिला मुखिया को लाभ दिया जाएगा।
योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जायेगा। लाभार्थी को अपना जन आधारकार्ड, आधारकार्ड, पेंशन का पीपीओ नम्बर, पेनकार्ड (यदि हो तो), सरकारी विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्राओं के लिए आईडी कार्ड/एनरोलमेन्ट कार्ड लेकर शिविर में आना होगा। यदि लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से कम है तो परिवार के मुखिया को जन आधार कार्ड,आधार कार्ड,पेनकार्ड (यदि हो तो) लेकर स्वय ंशिविरमे ंआना होगा।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपनी पात्रता की जॉंच जन सूचना पोर्टल के माध्यम से अथवा ई-मित्र प्लस मशीन पर भी कर सकते है। इस योजना के अन्तर्गत लगे शिविरों की सम्पूर्ण जानकारी टोल फ्री नम्बर 181 पर भी उपलब्ध है। किसी पात्र लाभार्थी का नाम चयनित सूची में नहीं होने की स्थिति में राजस्थान सम्पर्क हेल्प लाईन 181 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
प्ळैल् योजना में पात्र लाभार्थीयों को उनके जन आधार म ेंरिजस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर एसएमएस द्वारा शिविर का पता एवं शिविर में उपस्थित होने की तिथि के बारे में सूचित किया जायेगा। साथ ही उक्त सूचना स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी संबंधित परिवारों को भेजी जायेगी।