Dark Mode
फाग एवं गणगौर महोत्सव में महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

फाग एवं गणगौर महोत्सव में महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी

चितौड़गढ़ . सारस्वत महिला संस्थान चितौड़गढ़ की और से जिला मुख्यालय पर फाग, नव वर्ष और गणगौर महोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बहुरंगी वस्त्रों और वेशभूषा में महिलाओं  ने भाग लिया। महिलाओं ने परंपरागत गीत, संगीत और नृत्य के साथ नव वर्ष , गणगौर और फ़ाग पर्वों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और रंगों एवं  फूलों की होली खेलते हुए उत्साह और उमंग से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया । महोत्सव में राधा-कृष्ण बने युगल ने सभी का मन मोह लिया । सारस्वत महिला संस्थान चितौड़गढ़ की अध्यक्ष साधना सारस्वत ने आयोजन विषयक जानकारी और स्वागत करते हुए बताया की उत्सव हमें अपनी पुरातन, सदाबहार और गौरवमई संस्कृति से जोड़ते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विदुषी बिल्लूके सानिध्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के आयोजनकिये गए। थाली महोत्सव में वर्षा सारस्वत प्रथम, संजना ओझा द्वितीय और अंशु शर्मा तृतीय रहे। भजन प्रतियोगिता में शांता ओझा प्रथम, अभिलाषा ओझा द्वितीय और वर्षा ओझा तृतीय रहे। सरप्राइज गेम में स्नेहा वशिष्ठ प्रथम और संजना ओझा द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं की निर्णायक अंशु शर्मा और मधु आचार्य थी।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!