Dark Mode
9 सूत्रीय मांगों के लेकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं का धरना जारी

9 सूत्रीय मांगों के लेकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं का धरना जारी


बीकानेर। गहलोत सरकार ए.एन.एम. की सुना पुकार, फुल नहीं चिंगारी है, पद कटौती वापिस लो जैसे नारे लगाती हुई राजस्थान राज्य एल.एच.वी.,ए.एन.एम. एसोसिएशन की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं का 9 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलक्टर ऑफिस के सामने धरना जारी है। जिला अध्यक्ष मंजु गोदारा ने मांगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं का ग्रेड पे 2800 की जगह ग्रेड पे 3600 किया जाये, एल.एच.वी. का बी.एच.एस व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं का एल.एच.वी. पदों पर समयबद्ध प्रमोशन किया जाये व पातेय वेतन पर कार्यरत एल.एच.वी. को प्रमोशन कर पद प्रदान किया जाये, समस्त संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को नियमित किया जाये। सर्विस के दौरान जी.एन.एम. करने पर अध्ययन अवकाश 2 वर्ष की जगह 3 वर्ष का अध्ययन अवकाश स्वीकृत किया जाये। स्थानान्तरण नीति बनाकर ही स्थानान्तरण किये जावें तथा विधवा, तलाकशुदा एवं विकलांग महिलाओं को उनके गृह जिले में ही रखा जायें। केन्द्र के समान वेतन व भत्ते प्रदान करे जैसी अनेक मांगों को तत्काल प्रभाव से पूरा करने की मांग माननीय मुख्यमंत्री महोदय से एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना, सदस्य कमला, लीला सिहाग एवं समस्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता करते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!