Dark Mode
बिना नोटिस दिये शौचालयों को तोडऩे का महिलाओं ने किया विरोध

बिना नोटिस दिये शौचालयों को तोडऩे का महिलाओं ने किया विरोध

टोंक  । नगर परिषद टोंक के अतिक्रमण निरोधक दल द्वारा सोमवार को  मोहल्ला शोरगरान में बिना नोटिस दिए लोगों के शौचालय तोड़ दिये जाने से नाराज महिलाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम अति. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मोहल्ला शोरगरान निवासी लक्ष्मी, बादाम, सीमा, सुशीला, कमला ने दिये गये ज्ञापन में आरोप लगाया है कि नगर परिषद ने मोहल्ला शोरगरान में पांच लोगों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए थे, लेकिन एक अतिक्रमी आमीर ने इसका विरोध करते हुये सभी मोहल्लेवासियों के बने शौचालयों को तोडऩे को कहा तो नगर परिषद टोंक के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने बिना नोटिस दिये अन्य मकानों के बाहर बने  शौचालयों को भी उसके दबाव में तोड़ दिया, जो अनुचित है। नगर परिषद की कार्यवाही का विरोध करते हुये करीबन तीन दर्जन आक्रोशित महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां ज्ञापन देकर  बिना नोटिस तोड़े गए शौचालयों का मुआवजा दिए जाने तथा शौचालय तोडऩे गए दस्ते में शामिल दोषी नगर परिषद कर्मियों के खिलाफ  कार्यवाई की मांग की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!