महिला पीटीआई ने प्रिंसीपल व एक अन्य पीटीआई पर लगाए आरोप
बीकानेर। महिला पीटीआई के साथ गाली गलौच करने एवं राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रिंसीपल व एक अन्य पीटीआई को नामजद किया गया है। यह मामला बीकानेर जिले में नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के कंवलीसर गांव का बताया जा रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की पीटीआई कमला ने पीटीआई ओमप्रकाश व स्कूल के प्रिंसीपल पर गाली गलौच करने व राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।