महिलाएं अपना सम्मान स्वयं करे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार
अजमेर । उत्तर पश्चिम रेलवे, कारखाना समूह की कर्मचारी हित निधि समिति के तत्वाधान अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को सीनियर रेलवे इन्स्टीट्यूट, अजमेर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य कारखाना प्रबन्धक यूनिट के सभी अधिकारियों · महिला कर्मचारियों व ट्रेड यूनियन एवं एसो. के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उप मुख्य कार्मि अधि. (का) रघुवीर सिंह चारण के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। सेमीनार में मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार अबरोल एवं विशिष्ट अतिथि उप मुख्य विद्युत इंजी. स्वाती जैन व निर्णायक लॉयन आभा गाँधी सभी का उप मुख्य कार्मिक अधि (का) व स. का. अधि. लोको / कैरिज द्वारा स्वागत किया गया एवं माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। माँ सरस्वती की वन्दना के साथ सेमीनार के कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस सेमिनार व पुस्कार वितरण समारोह में अजमेर कारखाना समूह की लगभग 200 महिला कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय, उप मुख्य कार्मिक अधि. (का) रघुवीर सिंह चारण द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस आठ दिवसीय कार्यक्रम भाग लेने वाली लगभग 50 महिला कर्मचारियों को मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार अबरोल व अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा महिला कर्मचारियों के 10वी व 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों ने लुत्फ उठाया। अंत में वन्दना चौबे, स.का. अधि. / कैरिज द्वारा सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।