Dark Mode
महिला स्वयं सहायता समुह ने शोचालय अभियान का मूल्यांकन किया

महिला स्वयं सहायता समुह ने शोचालय अभियान का मूल्यांकन किया

पीपाड़ शहर। नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छ शौचलय अभियान के अंन्तर्गत महिला स्वयं सहायता समुह द्वारा मूल्यांकन किया गया । नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार महिला स्वयं सहायता समुह ने शौचालय का निरीक्षण कर एवं मूल्याकंन करने के साथ स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छ शौचालय अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पालिका पीपाड़ शहर में महिला स्वयं सहायता समुह द्वारा पीपाड़ शहर में स्थित सार्वजनिक शौचालय का मूल्याकंन किया गया जिसमें पानी बिजली के साथ पुरूष एवं महिला शौचालय डस्टबिन वेन्टिलेशन एव केयर टेकर आदि कि व्यवस्था को जॉंचा गया। नगर पालिका पीपाड़ क्षेत्र में स्थित जितनें भी शौचालय है उन सभी की ग्रेड़िग मूल्यांकन का कार्य 15 से 25 दिसम्बर तक चलेगा जिन्होने आमजन से स्वच्छ शौचालय अभियान को सफल बनाने एवं स्वच्छता बनाए रखने कि अपिल कि गई है। इस अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियन्ता मनिष जाखड़ सामुदायिक संगठन से सुभाष टाक व महिला स्वयं सहायता समुह से शोभा देवी सुमित्रा देवी रिंकू चन्देल व स्वच्छ भारत मिशन से एमआईएस महेन्द्र पटेल आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!