Dark Mode
नोहटा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

नोहटा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

बाडोलिया ने लिया श्रीशंकर गिरी महाराज से आशीर्वाद


टोंक । निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोहटा में 1008 शंकर गिरी जी महाराज नोहटा के सानिध्य में श्रीराला बाबा की जन्म स्थली नोहटा में सर्व जन सुखाय सर्वजन हिताय विश्वकल्याणर्थ श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ  एंव भव्य संगीतमय कथा का आयोजन शुक्रवार से शुभारम्भ हुआ। इससे पूर्व आयोजक ग्राम नोहटा, रहड़, कांटोली, करीरिया, रामनगर, बारेडा, जामडोली, भैरूपुरा, भरथला आदि गांवों के लोगों के सहयोग से 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वही पधारे हुए अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया को श्रीशंकर गिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाड़ोलिया को कलश यात्रा के दौरान लोगां द्वारा भव्य स्वागत कर घोड़ी पर बिठाया गया, जहां ठाकुर जी महाराज के मंदिर से कंकाली माता मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा में महिला व पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। भागवत कथा के शुरू होने से पूर्व कथा वाचक पूनम शर्मा दिल्ली उपाध्यक्ष सनातन धर्म व राष्ट्रीय हिंदू संगठनों ने स्वागत किया गया। इस मौके पर बाडोलिया ने कहा कि भागवत ज्ञान हमें अपनी परम्परागत संस्कृति से अवगत तो करवाता ही है, साथ ही हमें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित करता है। दौरान शंकर गिरी महाराज, उमराव सिंह रहड़, हनुमान सिंह राजावत, राजू लाल राजावत, राम कल्याण, रामकेश सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!