Dark Mode
महावीर इंटरनेशनल द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी

महावीर इंटरनेशनल द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी

 

विधायक एवं जैन ने चुप्पी तोड़ो,खुल कर बोलो पोस्टर का विमोचन कर महिलाओं को किया जागरूक।

 
 
 
 सुमेरपुर। महावीर इंटरनेशनल गरिमा प्रोजेक्ट के अंतर्गत पोस्टर चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो  विधायक जोराराम कुमावत द्वारा शुक्रवार को विमोचन किया गया। शहर के श्रीपाल नगर  कच्ची बस्ती में विधायक कुमावत के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र, वीरा लेपर्ड की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर गरिमा प्रोजेक्ट पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विधायक जोराराम कुमावत ने कहा कि महिलाओं में स्वच्छता अभियान आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने महावीर  इंटरनेशनल की प्रशंसा करते हुए  पूरे भारतवर्ष में जागरूकता अभियान मनाया जा रहा है व बहुत ही सराहनीय बताया और इस कार्य को बढ़ावा देने की महती जरूरत है।  महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नेपकिन देने की भी सराहना की। उन्होने जोर देकर कहा कि आप जितना ज्यादा महिलाओं को जागरूक करेंगे, तो निश्चित तौर पर इसका फायदा होगा एवं जागृति आयेगी। जॉन चेयरमैन अनिल जैन ने कहा कि पूरे विश्व मे प्रतिवर्ष मई के अंतिम सप्ताह में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। जागरूकता को बढ़ाने और मासिकधर्म आसपास के नकारात्मक मानदंडों को बदलने के लिए दुनिया भर में दिवस मनाया जाता है । उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक क्रिया है जो आपको महिला होने का एहसास दिलाता है। इस अवसर पर चुप्पी तोड़कर  खुलकर बोलिए ।प्रतिदिन पोस्टिक आहार का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। पोस्टिक आहार में दाल,हरी सब्जी,दूध, दही,पनीर और मौसमी फल का सेवन करें। उन्होंने कहा कि महावीर इंटरनेशनल अपने 400 केंद्रों के माध्यम से देश  विदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन  पेड़ के निशुल्क वितरण का महत्वपूर्ण अभियान प्रारंम्भ किया है,जो वर्ष भर  निरंतर चलेगा। आगे जैन ने पोस्टर का नारा " माहवारी नही है कोई संकट, माहवारी नही है कोई बीमारी, माहवारी है महिला के सेहत का लक्षण, माहवारी की सही जानकारी जरूरी है का ज़िक्र किया। इस अवसर पर डायरेक्टर कविता पुरोहित ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मासिक धर्म ईश्वर द्वारा नारी को दिलाया गया उपहार है जो शरीर को स्वच्छ करता है। उन्होंने कच्ची बस्ती की महिलाओं को कहा कि सेनेटरी नेपकिन उपयोग करने से पहले वं बाद में अपने हाथ को अच्छी तरह से धोने ,उपयोग किए गए सेनेटरी नेपकिन को उचित तरह नष्ट करने के लिए जागरूक किया । इसी प्रकार रोजाना  दिन में दो बार स्नान करना एवं प्रचुर मात्रा में साफ पानी पीना आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक जोरा राम कुमावत, वीरा लेपर्ड की अध्यक्ष वीरा जसमीत कौर,सचिव वीरा पुष्पा भाटी, कोषाध्यक्ष वीरा स्वाति  अग्रवाल, जॉन चेयरमैन अनिल जैन, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष माधव दत्त दवे, डायरेक्टर कविता पुरोहित, डायरेक्टर संगीता जैन का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शालू वरुण गोयल, अजय पुरोहित,स्वाति जैन,भावना पारिख,गुरूप्रीत कोर पवित का सहयोग रहा। कोषाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!