भाजपा की सरकार में नारी का होगा सर्वोच्च सम्मान -चतुर्वेदी
धौलपुर। अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी धौलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि गहलोत सरकार की ओर से आयोजित हुई परीक्षाओं में हुई धांधली और भ्रष्टाचार के मामलों को भाजपा सरकार बनने पर उजागर करेगी। जिसके बाद मामले के दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा है कि नारी सम्मान सर्वोच्च होगा। राजस्थान में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा और पारदर्शी सरकार होगी। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंबर दयाल शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भरतपुर संभाग के सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, भरतपुर संभाग के आईटी के सह संयोजक हरेंद्र राव, जिला सोशल मीडिया संयोजक ऋतिक वर्मा, मीडिया सेंटर के संयोजक धीरसिंह जादोन, मीडिया प्रवक्ता राजू गुर्जर, सह संयोजक अविनाश गुर्जर मौजूद रहे।