महिला विरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ थाली नाद से हुंकार भरेंगी महिलाएंः- अल्का मूंदडा
जयपुर । दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के बढते मामलों को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा के नेेतृत्व में बडी संख्या में महिलाएं थाली नाद के साथ सीएम आवास के लिए कूच करेंगी।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मंूंदडा ने कहा कि ‘‘थाली नाद विरोध प्रदर्शन’’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उसके उपरांत कूच से पहले होेने वाली सभा के लिए प्रदेश कार्यालय के बाहर बनाए गए मंच और पांडाल का जायजा लिया गया।
अल्का मूंदडा ने कहा कि महिला विरोधी गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बडी संख्या में महिलांए शामिल होंगी। ंभाजपा प्रदेश कार्यालय मंें एकत्रित होंगी, इस दौरान एक विशाल सभा का आयोजन होगा जिसमें महिला मोर्चा सहित वरिष्ठ नेता सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद थाली नाद के साथ गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगी।