आमला वृक्ष का पूजन कर महिलाओं ने की सुख समृद्धि की कामना
लक्ष्मणगढ़। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमला तिथि पर उपखंड क्षेत्र में आज एकादशी वृत महिलाओं द्वारा किया गया। एवं पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की गई।
व्रत के अवसर पर व्रत की अखंड ज्योत का कार्यक्रम शुक्रवार 3 मार्च को श्री श्याम बाबा की संध्या कालीन 7:30 से अखंड ज्योत देखने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी भक्तजनों ने पहुंचकर खंडेलवाल धर्मशाला में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। और बाबा की ज्योत के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। इस मौके पर श्री श्याम एक शाम बाबा के नाम कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । जिस में भाग लेने के लिए कार्यक्रम के नवरत्नो द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।
1 लोकेश पंडित गणेश वंदना
2 विमलेश राजस्थानी गुरु वंदना
3 हेमंत अटोलिया हनुमान वंदना
4 राहुल बृजवासी श्याम बाबा का भजन कीर्तन की है रात
5 भानु बृजवासी कान्हा रे कान्हा
6 कैलाश प्रजापत होली का भजन
7 शिवकुमार विजय भजन
8 अंशुल खारवाल भजन
9 सौरभ जयपुरिया भजन
10 जितेंद्र जी ढोलक वादक 11जांगिड़ साउंड
इस अवसर पर पहुंचे धर्मावलंबियों ने बाबा की ज्योत के दर्शन कर सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।