महिलाओं ने की चौथमाता की पूजा
बामनवास: बामनवास के बाटोदा कस्बे में स्थित बोहराजी के तालाब पर बुधवार को चौथ माता मंदिर में पहुंचकर महिलाओं ने माता की पूजा अर्चना की। करवा चौथ पर महिलाओं ने पूजा कर कहानियां सुनी व पति की दीर्घायु एवं परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। यहां क्षेत्र से काफी संख्या में आई महिलाओं ने सामूहिक रूप से माता की पूजा की। दिन भर यहां महिलाओं की खासी भीड़ रही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की और से मंदिर में पुख्ता व्यवस्था की गई। फोटो_बाटोदा स्थित चौथमाता मंदिर में पूजा एवं दर्शन के लिए आई महिलाएं