महिला दिवस जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ
परबतसर. बुधवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति परबतसर के अध्यक्ष हनुमान सहाय जाट, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 1 परबतसर के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नरेगा स्थल खारिया तालाब परबतसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पैनल अधिवक्ता गजराज चौहान ने नरेगा कर्मियों को नारी सशक्तीकरण, महिलाओ को संविधान में प्राप्त अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम, बाल श्रम, भरण-पोषण, पी.सी.एन.डी.टी. अधिनियम व साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा साथ ही बालिका शिक्षा पर जोर दिया तथा उपस्थित नरेगा कर्मियों को शपथ दिलाई की घर में सभी बच्चों का स्कूल में दाखिला करवायेगे तथा उनसे बाल श्रम नहीं करवायेगे। चौहान ने बताया कि वर्ष 2023 के अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए संयुक्त राष्ट की थीम 'डिजीटऑलः लैंगिक समानता के लिए आविष्कार एंव तकनीक' हैं इस थीम का लक्ष्य तकनीक और ऑनलाईन शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों और महिलाओ द्वारा दिये जा रहे योगदान को स्वीकार करना और उसका जश्न मनाना हैं। इस मौके पर नरेगा मेट रजिया बानो, तरूण, संदीप, ताज मोहम्मद, मुंशी अब्दुल हकीम व नरेगा कर्मी उपस्थित रहे।