Dark Mode
संत सुंदरदास स्मारक पर नारी महोत्सव आयोजन  1 अप्रेल को

संत सुंदरदास स्मारक पर नारी महोत्सव आयोजन  1 अप्रेल को

 
दौसा. खण्डेलवाल डवलपमेंट फोरम (केडीएफ) गूंज दौसा की ओर से 1 अप्रेल को संत सुंदरदास स्मारक पर दोपहर 2 से 5 बजे तक नारी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष रुचिता खण्डेलवाल ने बताया कि इसमें दौसा के साथ लालसोट, बांदीकुई, बांसखो, महुवा, गंगापुर सिटी, तूंगा, मंडावर, बस्सी, चौमू, जयपुर अन्य स्थानों से महिलाएं और युवा वर्ग आएगा। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने हुनर के माध्यम से सक्षम और स्वावलंबी बनाना है। महिलाएं अपने हुनर से तैयार वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाएंगी। सेमिनार में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश मेठी और गिरीश डंगायच व्यक्तित्व विकास, संप्रेषण और लीडरशिप के बारे में बताएंगे, साथ ही उत्पादों की मार्केटिंग करने के गुर सिखाएंगे। कार्यक्रम में ही बेस्ट स्टार्टअप आइडिया के लिए 11 हजार का पुरस्कार है। इसके अलावा मांडना प्रतियोगिता, जल संरक्षण पर पेंटिंग, स्लोगन और कविता प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, फायर लेस कुकिंग आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!