Dark Mode
महिला स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ

महिला स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ

 
धरियावद.  प्रयास संस्था द्वारा सामाजिक सुरक्षा परियोजना के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य मेले का आयोजन समन्त भद्र विद्या विहार जवाहर नगर धरियावद में आयोजित किया गया। जिसमें 40 गांवों से 355 महिला संभागीयों ने भाग लिया। सामाजिक सुरक्षा परियोजना के जिला समन्वयक जवाहर सिंह डागुर ने सभी संभागीयो का स्वागत करते हुए परियोजना के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं द्वारा समूह गीत गाकर संभागीयों का स्वागत किया गया।
 
जन स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि महिलाओं द्वारा पर्दा करने से उसकी विकास करने की ताकत आधी हो जाती है अतः में पर्दा नहीं करना चाहिए। शारीरिक अंगों के कार्य प्रणाली बनावट के बारे में बताते हुए बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया जिसमें उन्होंने कहा कि बीमारियां देवीय प्रकोप के कारण नहीं होती है जबकि यह कीटाणु जीवाणु इत्यादि के कारण होती है इस कारण हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा स्वच्छता साफ सफाई स्वच्छ पेयजल के महत्व के साथ-साथ गर्भावस्था देखभाल, पौष्टिक एवं संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रह सकें। खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जयदीप खराड़ी ने उद्बोधन देते हुए कहा कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक और सशक्त बनना होगा शिशु मृत्यु दर मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में संतुलित भोजन पौष्टिक आहार शारीरिक जांच इत्यादि समय पर करवाना आवश्यक है इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं जैसे चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क दवा निशुल्क जांच योजना जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाना चाहिए संस्थागत प्रसव कराना चाहिए।
 
स्वास्थ्य विभाग प्रतापगढ़ के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री दिलीप बैरागी ने बताया कि मुख्यमंत्री फ्लेक्सी योजना में पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार दिया जाता है लघु सीमांत किसान सड़क दुघर्टना योजना में 10 लाख तक का उपचार निशुल्क किया जाता है। सेवानिवृत्त विकास अधिकारी  जगदीश सेठिया ने विशेष योग्यजन पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने में सरपंच वार्ड पंच की विशेष जिम्मेदारी के लिए कहा। सेवानिवृत्त व्याख्याता जवाहर लाल कोटेड़ ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग धरियावद के महिला पर्यवेक्षक कैलाश सोनी ने महिलाओं एवं किशोरियों को सेनेटरी नेपकिन का महत्व बताते हुए कहा कि स्वच्छता साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सेक्टर सुपरवाइजर राजकुमारी द्वारा गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी पर पंजीकरण टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच तथा पौष्टिक आहार के बारे में बताया। महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री दिव्या सोनी ने महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा की संतुलित और पौष्टिक भोजन नियमित रूप से करना चाहिए इसके साथ ही आपसी झगड़ा विवाद नहीं करना चाहिए।
 
ग्राम पंचायत जूना बोरिया सरपंच श्रीमती कविता मीणा ग्राम पंचायत हजारीगुडा़ सरपंच रामकन्या मीणा ने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा ग्रहण कर सशक्त बनना और साहस के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा। राया लाल मीणा ने परियोजना के अंतर्गत गांव में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। मंजू कुमारी मीणा ने बालिका शिक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि हमें अपनी बालिकाओं को भी बालकों के मुकाबले समान अवसर प्रदान करने चाहिए। प्रयास के श्री मांगीलाल जी द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया इसके बाद प्रयास के दिनेश यादव द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन श्री मांगीलाल मीणा द्वारा किया गया। महिला सम्मेलन को रामचन्द्र मीणा नागलिया, रेखा मीणा जवाहर नगर ने भी संबोधित किया। संजय मईड़ा, नारायण लाल सालवी सीमा राठौर इत्यादि का सहयोग रहा

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!