Dark Mode
आज होगे महिला हॉकी मुकाबले ,           

आज होगे महिला हॉकी मुकाबले ,           

 पदमपुर । शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी साल को समर्पित  2 अप्रैल रविवार को होगे महिला हॉकी मुकाबले ।  हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर जिले की टीमे होगी शामिल ,  भारतीय सिंधु  सभा व सिंधी समाज समिति व कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड 27 बीबी के  संयुक्त तत्वाधान में अमर बलिदानी शहीद हेमू कालाणी की स्मृति में पहला ओपन महिला हॉकी कप शहीद कैप्टन नवपाल सिंह सिद्धू स्टेडियम में खेला जाएगा  । भारतीय सिंधु सभा के संभाग प्रभारी घनश्याम हरवानी ने बताया कि नेशनल स्तर पर हॉकी मैं बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों का सामान अमर शहीद कैप्टन नवपाल सिंह सिद्धू मेमोरियल  चैरिटेबल ट्रस्ट व कैपीटल की तरफ से विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर द्वारा किया जाएगा ।  हाल ही में छत्तीसगढ़ में  आयोजित नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में पदमपुर 19 बीबी  गांव की रजनी पुत्री विजय कुमार विश्नोई के  शानदार खेल प्रदर्शन की  बदौलत टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त  विरोधी टीम के खिलाफ तीन गोल दागकर किया ।  हॉकी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी नीतिका ,कोमल , कुलदीप कौर का भी सम्मान किया जायेगा ।   हॉकी कोच दुर्गेश शेखावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर हॉकी खेल प्रेमियों ने तैयारियों को अंतिम रूप       दिया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!