महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में शिक्षाविद डॉ पंडित हरिप्रसाद शास्त्री
लक्ष्मणगढ़ । समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का है।उतना ही महिलाओं का हालांकि महिलाओं को पुरुषों के समान उतना अधिक सम्मान और अवसर नहीं मिलते। शिक्षाविद डॉ पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि वक्त के साथ महिलाएं घर परिवार की चार दीवारों को पारकर के राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। खेल जगत से लेकर मनोरंजन जगत तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं बड़ी भूमिका में हैं। महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर दुनियाभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना समाज में पुरुषों के बराबर सम्मान कार्य के समान अवसर प्रदान करना है। अंतरराष्ट्रीय महिला महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को महिलाओं को सशक्त बनाने वाले इस दिन को विश्व स्तर पर मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1909 में हुई थी।