Dark Mode
देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक : राज्यपाल

देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक : राज्यपाल

झुंझुनू। अंबुजा फाउंडेशन के तत्वावधान में चिड़ावा के भोमपुरा गांव में रविवार को लखपति सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़ ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।

राज्यपाल बागड़े ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, "अब महिलाओं के विमान उड़ाने का समय आ गया है। यदि वे ठान लें, तो कोई कार्य उनके लिए असंभव नहीं है।" उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों को शिक्षित करने, कौशल विकास करने और डेयरी व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। बागड़े ने विश्वास जताया कि आज की लखपति दीदी आने वाले समय में करोड़पति दीदी बनेगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और चेक वितरित किए गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!