गायत्री परिवार की महिला संगोष्ठी
रतनगढ। अजीतसरिया गायत्री आदर्श विद्या मन्दिर में महिला संगोष्ठी का आयोजन रखा गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि बांसवाड़ा के डा, पुरुषोत्तम गौड ने कैसे गढें संस्कारवान पीढी , विषय पर प्रकाश डाला। मदालसा, विवेकानन्द, रामकुष्ण परमहंस, भगवान श्रीराम आदि अनेकानेक के उदाहरण देकर गर्भावस्था में ही अच्छी संतान के निर्माण के सूत्र समझाए। मुख्य वक्ता डा. अनीता शर्मा ने गर्भावस्था के सरल व पौष्टिक खानपान, आदर्श दिनचर्या व सकारात्मक प्रसन्नचित्त चिन्तन के लाभ समझाने। उपांचलिक महिला प्रभारी श्रीमती नीलम शर्मा ने गायत्री परिवार राजस्थान की विभिन्न गतिविधियां व माँ की पाठशाला से जुड़कर लाभ उठाने के लिए कहा। अध्यक्षता श्रीमती निर्मला मंगलहारा ने की। विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपाल स्वामी सभी का आभार व अभिनन्दन किया। इस कार्यक्रम में संतोष गौड़, पुष्पा स्वामी, पूनम शर्मा, भगवती स्वामी, ममता शर्मा, कृष्ण मोहन स्वामी, लक्ष्मी कान्त पंचलंगिया, राधा शर्मा, ज्योति पारीक, योगिता स्वामी, निधि पारीक सहित अध्यापकों व परिजनों ने गोष्ठी का लाभ उठाया। समापन पर गर्भावस्था के लिए उपयोगी साहित्य भी निःशुल्क वितरण किया गया।