Dark Mode
पोषण पखवाड़े में महिला संगोष्ठी का आयोजन

पोषण पखवाड़े में महिला संगोष्ठी का आयोजन

धौलपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को धौलपुर शहर के आंगनबाड़ी केंद्र जिरौली पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सम्बंध में सीडीपीओ भूपेश गर्ग ने बताया कि जिले में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इन गतिविधियों के साथ स्वीप की गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र जिरोली में आयोजित संगोष्ठी में महिला पर्यवेक्षक प्रभा झा द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार और मौसमी फल, हरे पत्तेदार सब्जियों का उपयोग करने से एनीमिया पर नियंत्रण व सामुदायिक उत्सव के बारे में जानकारी दी तथा सभी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एप्स की जानकारी देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान की शपथ दिलाई। साथ ही उनसे अपने परिवेश के सभी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की।

 


कार्यक्रम में पोषाहार से विविध प्रकार के व्यंजन बनाकर रेसिपी प्रदर्शन किया गया एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा तीन वर्ष के बच्चों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता बंसल, मंजू रजक, मीनू चौधरी, सर्वेश आदि उपस्थित रहीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!