वतन फाउंडेशन की महिला विंग ने पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सवाई माधौपुर। वतन फाउंडेशन की महिला विंग ने पर्यावरण दिवस पर कलाम गार्डन में किया पोधारोपण इस दौरान वतन फाउंडेशन की महिला विंग सदस्य रूमा नाज ने शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आज वतन फाउंडेशन की महिला विंग टीम की महिला सदस्यों ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन स्थित कलाम गार्डन में पौधारोपण किया उन्होंने बताया कि आज 5 जून को विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जिसके तहत आज रेलवे स्टेशन स्थित कलाम गार्डन में फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने मिलकर कई प्रकार के पौधे लगाए इस दौरान फाउंडेशन की महिला विंग सदस्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए गार्डन में पेड़ पर परिंडे बांध कर और उन में पानी भरकर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हर आदमी को आगे आना चाहिए जिससे प्रकृति को बचाया जा सके उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास घरों में या अन्यत्र जगह पेड़ पौधे लगाने चाहिए और इसको लेकर लोगों को जागरूक भी करना चाहिए। इस दौरान फाउंडेशन की रूमा नाज,रजनी लक्ष्यवाल,सुनीता बैरवा,मंजू गंगवाल,ओर दयाराम गंगवाल,कैलाश सिसोदिया,हुसैन आर्मी, प्रोफेसर रामलाल आसिफ खान अनु जैन और फिरोज खान सहीत फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद रहे