राजकीय बालिका विद्यालय में ऊनी वस्त्र वितरित किए
पडेर। क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे कक्षा एक से पांचवी तक की छात्राओं और कक्षा छह से आठवीं तक की जरूरत मंद बालिकाओं को विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं भामाशाह रामपाल कटारिया कैलाश चन्द्र कटारिया के सहयोग से साठ से अधिक जर्सीयों का वितरण किया गया। ऊनी वस्त्र पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे इस अवसर पर,छाजु लाल गुप्ता,प्रधानाचार्य, लोकेश कुमार शर्मा, प्राध्यापक,मीनाक्षी मीणा परमेश्वर कुमार वैष्णव अध्यापक,कमला शर्मा अध्यापिका एवं भामाशाह रामपाल कटारिया एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।