वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी
मसूदा. राजस्थान में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग तथा जोधपुर में अधिवक्ता जुगराज चौहान की नृशंस हत्या के विरोध में मसूदा बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर रहे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा ने बताया कि राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा जोधपुर में अधिवक्ता जुगराज चौहान की हत्या के विरोध में गुरुवार को भी वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट सलीम बाबू काठात ने बताया कि राज्य में अधिवक्ताओं पर लगातार आपराधिक हमले हो रहे हैं अधिवक्ता सुरक्षित रूप से न्यायालय में पैरवी नहीं कर पा रहे हैं वकीलों ने मांग रखी कि अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए इसे लेकर संपूर्ण राजस्थान में विगत सात दिनों से नए कार्य स्थगित है शुक्रवार को भी वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखा जाएगा का निर्णय लिया गया है सचिव ओमप्रकाश कलवार व कोषाध्यक्ष पवन कुमार जीनगर ने भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करवाने की मांग की है