लखमनियास माइंस में दबने से श्रमिक की मौत
भीलवाड़ा . गंगापुर उपखंड क्षेत्र की गणेशपुरा ग्राम पंचायत के लखमणियास गांव में बीती रात में एक माइंस में मशीन चला रहे श्रमिक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दबे हुए श्रमिक को बाहर निकलवाया और शव को गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि लखमणियास गांव में एक माइंस पर कार्य के दौरान एलएनटी मशीन अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसमें कोटपूतली निवासी राजूराम पिता भागीरथ गुर्जर उम्र 28 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर गंगापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया । बाद में शव को गंगापुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजनों को सूचना दे दी गई है उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा दिया जाएगा।