मनरेगा कार्य को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
रायसिंहनगर,ग्राम पंचायत लिखमेवाला वाला में दिनांक 10 जुलाई 2023 सुबह करीबन 8: 50 पर नरेगा श्रमिक इकट्ठे होकर वार्ड पंच इंदिरा देवी के घर पर पहुंचे नरेगा समस्या को लेकर की नरेगा में फर्जी हाजरी लगती है और मनमर्जी से नरेगा शुरू कर दी जाती है और मनमर्जी से नरेगा को बंद कर दिया जाता है तथा मेट विक्रम कुमार जोकि महिला श्रमिकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है तथा शब्दों का प्रयोग करता है और भेदभाव पूर्ण तथा अशांति का माहौल नरेगा में बनाए रखता है जिसकी शिकायत 6 माह से हो रही है परंतु हमारी कोई सुनाई नहीं हो रही है इन समस्याओं को लेकर सभी ने सांकेतिक धरना दिया तत्पश्चात वार्ड पंच प्रतिनिधि राम कुमार सुथार ने ग्राम पंचायत मेट अध्यक्ष राजूराम कल्याणा को तुरंत पंचायत घर बुलाया तथा इस समस्या के बारे में अवगत करवाया बाद में ग्राम विकास अधिकारी श्री भेराराम जी से दूरभाष पर संपर्क कर सारी स्थिति से अवगत करवाया तत्पश्चात ग्राम विकास अधिकारी ने एलडीसी को तुरंत भेजने का भरोसा दिया और करीबन 1 घंटे बाद नरेगा एलडीसी अटल सेवा केंद्र लिखने वाला में पहुंचे तथा नरेगा के 6 नंबर फार्म भरे और डिमांड करने के लिए आश्वासन दिया सभी श्रमिकों ने मिलकर मेट विक्रम के खिलाफ ज्ञापन दिया कि इसके खिलाफ कार्रवाई कि जाएं अगर कार्रवाई नहीं होती है तो ग्राम पंचायत मुख्यालय पर तालाबंदी की जाएगी वह ओस्टियम कार्यालय का घेराव करेंगे जिस पर कार्यरत एलडीसी ने आश्वासन दीया की मैं आपकी बात को विकास अधिकारी वह मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी जिला परिषद के समक्ष आपकी बात रखूंगी और 16 जुलाई से नरेगा कार्य शुरू कर दिया जायेगा।